सीवान, नवम्बर 7 -- त्योहारों में बंद घरों की सुरक्षा Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। दीपावली और छठ महापर्व के दौरान घर बंद कर बाहर जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने विशेष पहल की है। त्योहारों में अपने घरों में ताला लगाकर बाहर जाने वाले लोगों से पुलिस ने अपील की है कि वे इसकी सूचना जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को जरूर दें। सूचना मिलने के बाद पुलिस संबंधित घर और उसके आसपास के इलाके में विशेष निगरानी रखेगी, ताकि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस के अनुसार, दीपावली और छठ के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में ताला लगाकर गांव या दूसरे शहरों में चले जाते हैं। ऐसे में बंद घरों को चोर निशाना बना सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए जिला पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था की है। घर बंद कर बाहर जाने वाले...