Siwan News दीपावली को लेकर घरों की रंगाई-पुताई और साफ-सफाई तेज
सीवान, नवम्बर 3 -- दीपावली की तैयारियों में जुटे लोग Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत समेत प्रखंड क्षेत्र में दीपावली पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व को लेकर लोग अपने घरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट में जुट गए हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों में घरों को सुंदर बनाने के लिए लोग विभिन्न रंगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, कई घरों में मरम्मत और रंग-रोगन का काम भी चल रहा है। वही दीपावली को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ने लगी है। लोग अपने घरों को सजाने-संवारने के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। घरों में रखे पुराने सामानों की सफाई की जा रही है। वहीं, घरों के दरवाजे, खिड़कियां, छत और आंगन की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मान्यता है कि दीपावली पर घरों की साफ-सफाई कर दीप जलाने से सुख-समृद्धि आती है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.