Siwan News दीपावली और छठ पर घर बंद कर जा रहे हैं तो पुलिस को दें सूचना, होगी विशेष निगरानी
सीवान, नवम्बर 7 -- त्योहारों में बंद घरों की सुरक्षा Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। दीपावली और छठ महापर्व के दौरान घर बंद कर बाहर जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर जिले की पुलिस ने विशेष पहल की है। त्योहारों के अवसर पर घरों में ताला लगाकर बाहर जाने वाले लोगों से पुलिस ने अपील की है कि वे इसकी सूचना संबंधित थाना या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को जरूर दें। सूचना मिलने पर पुलिस इनके घर और आसपास के इलाकों में विशेष गश्ती और निगरानी करेगी, ताकि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। अपील में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति दीपावली या छठ के दौरान अपने घर को बंद कर कहीं बाहर जा रहा है तो इसकी जानकारी पुलिस को अवश्य दे। इसके लिए जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9031832785 पर फोन कर सूचना दी जा सकती है। इसके बाद पुलिस संबंधित घर औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.