सीवान, अगस्त 19 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस मलिकान गांव में एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ पिस्टल व रॉड से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में दिव्यांग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पीड़ित के भतीजे मोहम्मद काशिफ के आवेदन पर हुसैनगंज थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना का विवरण आवेदन के अनुसार, मोहम्मद काशिफ 16 अगस्त की शाम करीब सात बजे सीवान से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर उन्होंने गांव के ही दो लोगों को अपने दिव्यांग चाचा के साथ मारपीट करते देखा। आरोप है कि एक व्यक्ति के हाथ में पिस्टल और दूसरे के हाथ में रॉड थी। दोनों ने रॉड से मारकर दिव्यांग व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। भतीजे को आते ...