Siwan News दाहा नदी से रामपुर की वृद्ध महिला का शव मिला
सीवान, अक्टूबर 27 -- दाहा नदी में मिला महिला का शव Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बखरी व मधवापुर गांव के समीप दाहा नदी से सोमवार की सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान एमएच नगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी श्रीनिवास राम की पत्नी शिवकली देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के गुमशुदा होने की सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई थी।शव बरामद होने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मधवापुर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। तभी किसी ने महिला की पहचान की। महिला की पहचान होने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। महिला 19 अक्टुबर से गुमशुदा थी, परिजनो ने तला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.