Siwan News दाहा नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान नहीं
सीवान, अक्टूबर 22 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के लालनचक स्थित दाहा नदी में रविवार की शाम एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी में करीब 40 वर्षीय महिला का शव तैरते हुए देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर एमएच नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने महिला की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस महिला की पहचान कराने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.