सीवान, अगस्त 3 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवादाता। प्रखंड पडरौना खुर्द पंचायत सदरपुर सावना गांव में सती स्थान पर कार्यक्रम के नोडल सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक के देखरेख में आलोक कुमार जिला कृषि पदाधिकारी, के अध्यक्षता में तथा बृज किशोर कुशवाहा प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अजीत कुमार जिला कृषि समन्वयक, नौशाद अहमद कृषि समन्वयक और संजीव कुमार श्रीवास्तव किसान सलाहकार उपस्थित में आत्मनिर्भर दलहन योजना अंतर्गत अरहर की खेती प्रथम सत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी सीवान द्वारा कार्यक्रम में दलहनी फसलों की खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। किसानों को अरहर की खेती के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बताया गया कि दलहनी फसलों की जड़ों के गांठों में राइजोबियम नाम की बैक्टीरिया पाई...