सीवान, नवम्बर 7 -- Siwan News दरौली। प्रखंड क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में सड़कों की स्थिति खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह सड़क पर गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां दुर्घटना का कारण बन रही हैं। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग से मांग की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों ने प्रशासन से जर्जर सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...