सीवान, जुलाई 9 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के दस प्रखंडों में राजकीय डिग्री कॉलेज शुरू किए जाने से स्थानीय छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए जिला या प्रखंड मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिला प्रशासन की ओर से राजकीय डिग्री कॉलेज के भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने दरौली व सिसवन प्रखंड में डिग्री कॉलेज के लिए आवंटित भूमि का जायजा लिया।

भूमि निरीक्षण डीएम ने जिले के दरौली प्रखंड में डिग्री कॉलेज के लिए चयनित कृषि फार्म की भूमि का निरीक्षण बुधवार को किया। इस क्रम में डीएम ने नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन की जांच भी की। वहीं, गुणवत्ता व काम पूरा होने की समयावधि को लेकर मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इसके साथ ही सरयू नदी ...