सीवान, अक्टूबर 13 -- दरौली में सात दिवसीय श्रीरामचरित मानस सम्मेलन Siwan News दरौली, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित लाली मंदिर केशर स्कूल परिसर में 23 से 29 अक्टूबर तक सात दिवसीय श्रीरामचरित मानस सम्मेलन समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। श्रीरामचरित मानस सम्मेलन समिति की ओर से आयोजित यह 29वां वार्षिक सम्मेलन धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न होगा। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति के सदस्य अजित कुमार श्रीवास्तव उर्फ रतन जी ने बताया कि विश्व कल्याण के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष रामकथा का आयोजन किया जाता है। इस सम्मेलन में श्रद्धालुओं को संगीतमय श्रीरामकथा सुनने और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जानने का अवसर मिलेगा। देश के प्रसिद्ध कथावाचक करेंगे प्रवचन सम्मेलन में मध्य प्रदेश के दतिया स्थित पीतांबरा पी...