सीवान, अक्टूबर 24 -- दरौली में शांतिपूर्ण मतदान Siwan News दरौली, एक संवादददाता। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में दरौली प्रखंड परिसर स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र में कुल 101 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 88 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। मतदान केंद्र पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर एसआई अभिषेक कुमार और सीओ विद्याभूषण भारती तैनात थे। यह भी पढ़ें- Siwan News दरौंदा में 68 में से 67 मतदाताओं ने किया मतदानहुसैनगंज में 95.52 प्रतिशत मतदान हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर गुरुवार को सारण शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो ग...