सीवान, जून 29 -- Siwan News दरौली/गुठनी, एक संवाददाता। दरौली-आंदर मुख्य मार्ग पर नारायणपुर टोका गांव के समीप रविवार को बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने गुमटी में ठोकर मार दी। जिससे गुमटी में बैठे वृद्ध दुकानदार की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक की पहचान नारायणपुर टोका गांव निवासी महेश बिन (70) वर्ष था। यह भी पढ़ें- सीवान में पुलिस टीम पर हमला, जमादार समेत दो जख्मीप्रदर्शन और पुलिस की प्रतिक्रिया नाराज लोगों ने आंदर दरौली मुख्य सड़क को जाम कर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव और हमला कर दिया। इसमें एक एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनकी पहचान एएसआई अभिषेक कुमार, सिपाही चंदन यादव के रूप में हुई है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। ट्रैक्टर से कुचलकर वृद्ध की मौत के बाद स्थानी...