सीवान, अक्टूबर 6 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। पुलिस ने थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान ढाई लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान थाना क्षेत्र के दोन निवासी पवन राम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस को शराब की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पवन राम को ढाई लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...