Siwan News दरौली में टहलने निकले राजमिस्त्री को कार ने रौंदा, मौत
सीवान, अक्टूबर 27 -- Siwan News दरौली/ सीवान, निज प्रतिनिधि। दरौली थाना क्षेत्र के दरौली छठ घाट के समीप सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से टहलने निकले एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान दरौली पुराना पोस्ट ऑफिस मोहल्ला निवासी विश्वनाथ गोड के 46 वर्षीय पुत्र त्रिलोकी गोड के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर कार और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। परिजनों के अनुसार, त्रिलोकी गोड पेशे से राजमिस्त्री थे और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार की सुबह करीब 5.30 बजे वह रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान दरौली छठ घाट के समीप तेज रफ्तार से आ रही कार ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.