Siwan News दरौली में जन सुराज के अध्यक्ष बने नवीन कुमार, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News दरौली,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में जन सुराज संगठन को मजबूत करने और पंचायत स्तर तक विस्तार देने को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान नवीन कुमार को दरौली प्रखंड जन सुराज का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई।
बैठक का उद्देश्य बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि संगठन को प्रखंड की सभी पंचायतों और गांवों तक मजबूत किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर लोगों से संवाद स्थापित करने तथा संगठन के विचारों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
संगठन का विस्तार बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.