सीवान, नवम्बर 3 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर जहां लोगों में उत्साह है, वहीं प्रखंड के प्रमुख छठ घाटों की अब तक सफाई शुरू नहीं होने से छठव्रतियों की चिंता बढ़ गई है। छठ पूजा में कुछ ही दिन शेष रहने के बावजूद पंचमंदिरा घाट और शिवाला घाट पर साफ-सफाई का काम शुरू नहीं हुआ है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि हर साल इन घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं, लेकिन इस बार अब तक प्रशासनिक स्तर पर तैयारी दिखाई नहीं दे रही है। दरौली प्रखंड के पंचमंदिरा घाट और शिवाला घाट पर प्रत्येक वर्ष 50 हजार से अधिक छठव्रती अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। पंचमंदिरा घाट पर दरौली के अलावा मैरवा, दोन, कृष्णपाली और...