Siwan News दरौली में अवैध खनन व अन्य मामलों में चार गिरफ्तार
सीवान, जुलाई 9 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नारायणपुर में पुलिस टीम पर हमले, अवैध खनन और शराब कारोबार के मामले में चार आरोपित को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल, चार गोली, एक मोबाइल व बोलेरो बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रकाश उपाध्याय, मीकू उपाध्याय, उज्ज्वल उपाध्याय व शिवम पांडेय हैं। उनके फायरिंग से संबंधित कई मामले पहले से दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर दरौली गुठनी मेन रोड पर टड़वा के पास से गुठनी की तरफ से दरौली की ओर आ रही बोलेरो को रोक जांच की गई। बोलेरो में चार लोग सवार थे। जांच के दौरान दरौली के नरायनपुर पुलिस टीम पर हमला के मास्टर माइंड सहित अवैध खनन के चारो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.