सीवान, अगस्त 6 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। दरौली स्थित पावर सब स्टेशन में मंगलवार की देर रात बाउंड्री के अंदर घुसकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने तथा ड्यूटी पर तैनात बटन पट चालक प्रसन्न मिश्रा को गाली गलौज देने व जेई को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर जेई धर्मेन्द्र कुमार ने बुधवार को एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार आसांव थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी सचिन दुबे व 10 अज्ञात लोगों ने पवार सब स्टेशन में मंगलवार की रात्रि में जबरन पवार सब स्टेशन में घुस आए और हंगामा करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस दौरान विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया तथा विरोध करने पर जेई के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं व...