Siwan News दरौली के स्वर्ण व्यवसायी की मौत के बाद चार घंटे तक सड़क जाम
सीवान, सितम्बर 10 -- Siwan News दरौली/गुठनी, एक संवाददाता। सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी बाजार स्थित आभूषण दुकान में लूट के दौरान बदमाशों के हमले में घायल स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। व्यवसायी की मौत की खबर मिलते ही परिजन, व्यवसायी और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। नाराज लोगों ने गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग को टड़वा चट्टी बाजार के पास जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब चार घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।परिजनों का आरोप था कि घटना के बाद पुलिस ने उनसे संपर्क तक नहीं किया। वहीं, ग्रामीणों और व्यवसायियों ने लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। सड़क जाम की सूचना पर एसडीपीओ मैरवा आनंद मोहन गुप्ता, सीओ विद्याभूषण भारती, इंस्पेक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.