सीवान, जुलाई 30 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधान के दौरान की गई।

आरोपितों की विधि उन्होंने कहा कि आरोपित पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से दोस्ती करते थे। इसके बाद मिलने के बहाने उन्हें सुनसान स्थान या किसी मकान पर बुलाकर जान से मारने की धमकी देते हुए निर्वस्त्र कर वीडियो बना लेते थे। आरोपित पीड़ितों के मोबाइल से संपर्क सूची भी अपने कब्जे में ले लेते थे और रुपये नहीं देने पर आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो सभी परिचितों को भेजने की धमकी देकर वसूली करते थे...