Siwan News दरौंदा में दो घरों से आभूषण व दो लाख नकदी की चोरी
सीवान, अगस्त 24 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर गांव में चोरों ने एक ही परिवार के दो घरों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण, करीब दो लाख रुपये नकद, शैक्षणिक प्रमाणपत्र व जमीन के कागजात समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना आठ अगस्त की रात करीब एक बजे की बताई गई है। पाण्डेयपुर निवासी सुराज कुमार ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने घर में सोए थे। इसी दौरान उनकी भाभी हीरा देवी ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था। इसकी सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को दी गई। इसके बाद खिड़की के रास्ते घर में प्रवेश कर जांच की गई तो कई कमरों की कुंडी बाहर से बंद मिली।
चोरी के सामान की जानकारी उनके भाई बब्लू पटेल के कमरे से दो लोहे के बक्से और उनके कमरे से एक लोहे का बक्सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.