Siwan News दरौंदा बाजार में किराना दुकान की छत तोड़कर एक लाख के सामान की चोरी
सीवान, अक्टूबर 6 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर गांव स्थित खुशी किराना एंड जनरल स्टोर में चोरों ने छत तोड़कर करीब एक लाख रुपये मूल्य के सामान और चार हजार रुपये नकदी की चोरी कर ली। घटना चार अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। दुकानदार राजेश कुमार यादव ने मामले को लेकर पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना का विवरण दुकानदार के अनुसार, वह रात में दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। इसी दौरान चोर दुकान की छत तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने दुकान में रखे काजू, किशमिश, बादाम, अमूल दूध, क्रीम, देशी घी, होर्लिक्स, छोटी इलायची समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा दुकान में रखे करीब चार हजार रुपये नकद भी चोर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर हुई। दुकान की छत टूटी देखक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.