सीवान, जुलाई 16 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सतजोरा में गाली-गलौज व हंगामा करने की एफआईआर थाने में दर्ज कराई गई है। यह घटना में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने दो लोगों पर स्कूल में घुसकर हंगामा करने, छात्र-छात्राओं को डराने-धमकाने, गाली-गलौज करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का गंभीर आरोप थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बुधवार को लगाया है।

आरोपियों की पहचान प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी के अनुसार, गांव के धनराज सिंह और उनके पुत्र नीतीश कुमार सिंह आए दिन विद्यालय परिसर में पहुंचकर बच्चों का वीडियो बनाते हैं। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और लाठी लेकर बच्चों को खदेड़ते हैं। इससे कई बच्चे भयभीत हैं। विद्यालय आने से भी कतराने लगे हैं। आरोप लगाया गया है कि मध्याह्न भोजन य...