Siwan News दरवेशपुर में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार
सीवान, अक्टूबर 5 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के दरवेशपुर में बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के संबंध में महिला के पुत्र आमिर सुहैल ने हुसैनगंज थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, 30 सितंबर की सुबह करीब सवा छह बजे महिला सड़क किनारे टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और बघौनी निवासी एक व्यक्ति के संबंध में पता पूछने लगे। महिला से बातचीत के दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। इसके बाद दोनों युवक बाइक को तेजी से अंदर की ओर मोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद महिला के पुत्र ने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.