सीवान, अक्टूबर 9 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। बड़हरिया नगर पंचायत समेत प्रखंड के विभिन्न इलाकों में दुर्गापूजा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। पूजा समितियों की ओर से पंडाल निर्माण, प्रतिमा निर्माण और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत के थाना चौक स्थित दुर्गापूजा समिति इस बार श्रद्धालुओं को कोलकाता के प्रसिद्ध काली मंदिर की झलक दिखाएगी। पूजा समिति की ओर से कोलकाता के काली मंदिर की तर्ज पर भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल को अंतिम रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं। थाना चौक की दुर्गापूजा की खासियत केवल भव्य पंडाल और आकर्षक प्रतिमा ही नहीं है, बल्कि यहां करीब सात दशक से चली आ रही परंपरा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों को आकर्षित करते हैं। वर्ष 1958 में शुरू हुई यह पूजा आ...