Siwan News त्रैमासिक परीक्षा में पर्यावरण व समाजिक विषय की हुई परीक्षा
सीवान, जुलाई 12 -- Siwan News हसनपुरा। प्रखंड व नपंचायत के प्रारंभिक स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की त्रैमासिक परीक्षा ली जा रही है। जहां परीक्षा के चौथे दिन शनिवार को प्रथम पाली में कक्षा 3 से 8 तक में पर्यावरण अध्ययन, समाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई। जबकि द्वितीय पाली में कक्षा 1 से 2 तक में गणित विषय की मौखिक परीक्षा ली गई। बता दें कि ये परीक्षा मंगलवार से ली जा रही है। शिक्षकों ने बताया कि परीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य छात्रों की विषयगत समझ और सीखने की क्षमता का सटीक आकलन करना है ताकि कमजोर छात्रों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता दी जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.