Siwan News त्योहारों को लेकर सीवान जंक्शन पर डॉग स्क्वायड के साथ चला सघन जांच अभियान
सीवान, नवम्बर 2 -- त्योहारों के मद्देनजर सीवान जंक्शन पर सुरक्षा जांच Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। आगामी त्योहारों के लिए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रविवार को स्थानीय जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल की ओर से डॉग स्क्वायड के साथ सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर के सभी प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास द्वार सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों की गहन तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान कोई विस्फोटक, ज्वलनशील या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। अभियान में छपरा से आए डॉग स्क्वायड के स्वान सीजर, हैंडलर कांस्टेबल संजीव कुमार गौतम, कांस्टेबल राधेश्याम यादव व आरपीएफ पोस्ट सीवान के सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह शामिल रहे। इसके अलावा प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल परमेन्द्र राय भी मौजूद रहे। जांच अभियान के दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.