सीवान, नवम्बर 21 -- हादसे में पांच महिलाएं घायल Siwan News तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, पांच महिलाएं घायल, दो मासूम बाल-बाल बचे फोटो_ नवलपुर पुल के समीप ई रिक्शा पलटने से घायल महिलाओं को इलाज के लिए भेजते ग्रामीण बड़हरिया। बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग स्थित नवलपुर नहर पुल के पास सुरहिया जाने वाले नहर मार्ग चौमुहानी पर एक अनियंत्रित ई-रिक्शा के अचानक पलट जाने से उस पर सवार पांच महिलाएं घायल हो गईं। वहीं, दो महिलाओं की गोद में बैठे दो मासूम बच्चे इस हादसे में बाल-बाल बच गए।मिली जानकारी के अनुसार, जामो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की रहने वाली रानी खातून, सोनी खातून, मकीमा खातून, जानकी देवी सहित अन्य महिलाएं बहादुरपुर बाजार से ई-रिक्शा पर सवार होकर बड़हरिया आ रही थीं। ई-रिक्शा जैसे ही नवलपुर नहर पु...