Siwan News तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल
सीवान, सितम्बर 9 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। बड़हरिया-बरौली मुख्य मार्ग पर तेतहली बाजार में मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बड़हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया।
घायलों की पहचान घायल युवकों में गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के गोसाई पिपरा खास कपरपुरवा निवासी बलिंद्र गिरि का पुत्र सचिन कुमार गिरि शामिल है। वहीं, दूसरा घायल तेतहली बाजार का स्थानीय युवक बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेतहली बाजार में एक युवक अपनी बाइक के साथ खड़ा था। इसी दौरान बरौली की ओर से तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए सचिन कुमार गिरि बड़हरिया की तरफ आ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.