Siwan News तेज रफ्तार ट्रक से मंदिर क्षतिग्रस्त, ग्रामीण घायल
सीवान, अक्टूबर 30 -- एनएच 331 पर तेज रफ्तार ट्रक पलटा Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एनएच 331पर चोरौली हनुमान मंदिर के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक(टेलर ट्रक) अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे हनुमान मंदिर का एक खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और इसकी चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह तेज रफ्तार टेलर(ट्रक) छपरा से मलमलिया की ओर जा रहा था, तभी चोरौली में अचानक ड्राइवर की लापरवाही से अनियंत्रित होकर वह पलट गया। इससे हनुमान मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया और इसकी चपेट में आकर चोरौली गांव के जयकिशोर सिंह घायल हो गए। टेलर के पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और टेलर के नीचे दबे जयकिशोर सिंह को निकाल कर तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए। टेलर के अनियंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.