Siwan News तेज बहाव से नहर का बांध टूटा, धान की फसल पर संकट
सीवान, सितम्बर 28 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के हाथोपुर गांव के समीप तेज पानी के बहाव के कारण नहर का बांध टूट गया। बांध टूटने के बाद नहर का पानी तेजी से हाथोपुर एवं सिरसांव मठिया चवर की ओर फैलने लगा। इससे चवर में लगी धान की फसल के डूबने का खतरा उत्पन्न हो गया है। पानी गांव की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में भी जलजमाव और संभावित बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने विभागीय मदद का इंतजार किए बिना अपने स्तर से राहत कार्य शुरू किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रक्सा डीह में तिरहुत नहर का तटबंध टूटा, धान की फसल डूबीअधिकारियों से स्थायी मरम्मत की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.