Siwan News तेज धूप से खेतों में सूख जा रहा पानी और किसान परेशान
सीवान, जुलाई 29 -- Siwan News रधुनाथपुर, एक संवाददाता। पिछले पांच दिनों से तेज धूप और उमसभरी गर्मी से आमजन तो बेहाल हैं ही, किसानों के समक्ष पलेवा, कांदो ( किए खेतों में धान की रोपनी कराना चुनौती बन गया है। धूप तेज होने से खेतों का पानी तेजी से सूख रहा है और मजदूर खोजे मिल नहीं रहे हैं। मौसम का बदले रूख को देख किसान बेहद चिंतित हैं। हालांकि, जो किसान खरीफ की अन्य फसल अरहर, मक्का, ज्वार, बाजरा और उड़द आदि की बुआई किए हैं, वे खुश नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: फुहारों के महीने में पसीने से तरबतर हो रहे लोगतेज धूप और उमस की स्थिति मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। बारिश के बाद निकली तेज धूप और उमसभरी गर्मी ने किसानों के साथ ही धान की रोपनी में जुटे मजदूरों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के बाद खेतों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.