Siwan News तेघरा से फरार वारंटी ललन साह गिरफ्तार
सीवान, अगस्त 23 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह तेघरा गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया वारंटी तेघरा निवासी ललन साह है। आवश्यक कागजी कार्रवाई और पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ललन साह के खिलाफ न्यायालय से पूर्व के एक मामले में वारंट जारी था। वारंट जारी होने के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था और अपने ठिकाने बदल रहा था, जिससे पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी। इसी बीच शनिवार की अलसुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तेघरा में छापेमारी की। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से आरोपी को भागने का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.