सीवान, सितम्बर 12 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। प्रखंड के दरौली बाजार, दोन बाजार और टड़वा बाजार में शुक्रवार से पुलिस की बाइक गश्ती शुरू कर दी गई। बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और व्यवसायियों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से एडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने टड़वा परसिया और दोन बाजार में व्यवसायियों के साथ बैठक की। इस दौरान दुकानदारों की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Siwan News आभूषण दुकान लूटकांड में एक और अपराधी गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई टड़वा परसिया बाजार में आभूषण दुकान में लूट के दौरान अपराधियों के चाकू से घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद एसपी भारत सोनी ने बाजार पहुंचकर व्यवसायियों से बातचीत की थी और नियमित पुलिस गश्ती व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का भरोस...