Siwan News तीन दुकानों में चोरी, छत का करकट हटाकर और सेंधमारी कर घुसे चोर
सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लीला साह के पोखरा स्थित तीन दुकानों को चोरों ने मंगलवार की रात निशाना बनाया। चोरों ने अलग-अलग तरीके से दुकानों में प्रवेश कर नकदी समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। बुधवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई।
दुकानों में चोरी की घटना एक साथ तीन दुकानों में चोरी की घटना से दुकानदारों में भय का माहौल है। बताया गया कि चोरों ने तीनों दुकानों में अलग-अलग तरीके से प्रवेश किया। एक दुकान की छत का करकट हटाकर चोर अंदर घुसे और सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं दूसरी दुकान में सेंधमारी कर चोरी की गई। तीसरी दुकान का ताला तोड़कर चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए और सामान व नकदी लेकर फरार हो गए।
स्थानीय दुकानदारों की चिंताएँ बुधवार की सुबह दुकानदार जब अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.