सीवान, अगस्त 2 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिलावासियों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं उनके घर के समीप ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना ने 23 से 25 अगस्त तक तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया है। शिविर में इस वर्ष एक जुलाई से प्रभावी संशोधित पासपोर्ट शुल्क इस शिविर में प्राप्त आवेदनों पर भी लागू होगा।

उद्घाटन समारोह विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट सेवा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित वैन शिविर का उद्घाटन डीएम विवेक रंजन मैत्रेय व क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना स्वधा रिजवी 23 अगस्त को करेंगी। आवेदकों को शिविर में आने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखते हुए अपॉइंटमेंट पत्र में निर्धारित समय पर पहुंचने की जानकारी दी गई है।

शिविर का उद्देश्य बहरहाल, बताया...