Siwan News तीन दिन से बिजली गुल, भीषण परेशानी झेल रहे लोग
सीवान, जुलाई 18 -- Siwan News दरौली से राघवेन्द्र । दरौली गांव के उत्तर टोला में लगातार तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों को रात-दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें- Aligarh News: 11दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, प्रदर्शनबिजली आपूर्ति बाधित बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया है। मोटर नहीं चलने के कारण लोगों को पानी की व्यवस्था करने में कठिनाई हो रही है। वहीं मोबाइल फोन चार्ज नहीं होने से संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सौ केवीए के ट्रांसफार्मर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.