सीवान, सितम्बर 21 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय समेत चार स्थानों पर अक्टूबर में होने वाली जिला स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता 3, 4 और 5 अक्टूबर को आयोजित होगी। इसका मुख्य समारोह और प्रमुख प्रतियोगिताएं शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में होंगी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: क्रिकेट समेत 25 खेलों में प्रतिभा दिखाने का मौका, आज से आवेदन प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी इसके अलावा खेल भवन समेत जिले के चार स्थानों पर अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में 17 प्रकार के खेलों में 14 से 19 आयुवर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के आयोजन को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट के संवाद...