सीवान, सितम्बर 28 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। प्रखंड की तकीपुर और बलऊं पंचायत में 23 सितंबर से बिजली आपूर्ति ठप रहने से करीब 15 से 20 हजार की आबादी परेशान है। तीन दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण घरों से लेकर बाजार तक जनजीवन प्रभावित है। पानी की टंकियां खाली हो गई हैं, मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं और रात में लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बिजली पर निर्भर दुकानदारों और छोटे कारोबारियों के कामकाज पर भी इसका असर पड़ा है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: चार दिन बाद भी बहाल नहीं हुई औरंगाबाद पावर हाउस की बिजलीग्रामीणों की नाराजगी ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बिजली संकट झेलने के बावजूद विभाग की ओर से समस्या के समाधान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। लोगों के अनुसा...