Siwan News तीन दिनों की बारिश से जलमग्न हो गया मुख्य मार्ग से लेकर गली-मोहल्ला
सीवान, सितम्बर 27 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय में गुरुवार की देर शाम के बाद से लगातार हो रही बारिश व बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह से बदल दिया है। शहर समेत आस-पास के ग्रामीण इलाके में भी मौसम का असर साफ दिख रहा है। पिछले कई दिनों से तेज धूप व उमस भरी गर्मी से अब पूरी तरह से राहत मिल गई है। मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी की जगह ठंड ने अपनी जगह बना ली है। लोग रात में एसी की जगह गर्म चादर तानकर सो रहे हैं। लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी पूरे दिन बारिश कभी तेज तो कभी रिमझिम फुहार के साथ होती रही। पूरे दिन आमसान में बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। सूर्य देव बादलों में छिपे रहे। ऐसे में बारिश लोगों के लिए अब परेशानी का कारण भी बन गई है। कारण कि जलजमाव के कारण अब स्थिति बिगड़ती जा रही है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.