Siwan News तीन गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं को लेकर एफआईआर
सीवान, जुलाई 4 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तीन गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। पहली घटना महम्मदपुर गांव की है। इस गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में एक पक्ष के वीरेन्द्र कुमार के आवेदन पर गुरुवार को थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें उसने गांव के हीं विजयशंकर राय, धनंजय राय व गीता देवी को आरोपित किया है। दूसरी घटना में सलेमपुर गांव के अमरजीत महतो के आवेदन पर पहले से चल रहे विवाद को लेकर गाली - गलौज करने तथा मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। इसमें उसने गांव के हीं अमित कुमार, विजेन्द्र कुमार सहित तीन लोगों को आरोपित किया है। वहीं तीसरी घटना में अलीमर्दनपुर गांव के विजेन्द्र चौधरी के आवेदन पर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.