Siwan News तीन अलग-अलग गांवों में मारपीट के दौरान दर्जनों लोग घायल
सीवान, अक्टूबर 12 -- तीन गांवों में मारपीट, दर्जनों घायल Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में शनिवार की शाम और रविवार की सुबह विभिन्न कारणों को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में दर्जनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। अचानक हुई हिंसक झड़पों से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के जसौली, सादिकपुर और घोड़गाहियां गांव में आपसी विवाद और अन्य कारणों से हिंसक झड़पें हुईं। इन घटनाओं में दोनों पक्षों के दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचरुखी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.