Siwan News तलाक के कागजात पर जबरन हस्ताक्षर कराने वाला युवक गिरफ्तार
सीवान, नवम्बर 2 -- फर्जी चौकीदार बनकर महिला पर दबाव Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में फर्जी चौकीदार बनकर एक महिला से तलाक के कागजात पर जबरन हस्ताक्षर कराने पहुंचे युवक का नाटक आखिरकार उसे भारी पड़ गया। थाना प्रभारी पिंटू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के मुताबिक, गम्हरिया गांव निवासी आरोपी विशाल कुमार के एक दोस्त की शादी रसूलपुर गांव में हुई थी। पति-पत्नी के बीच अनबन के कारण मामला तलाक तक पहुंच गया था, इसके चलते पीड़ित महिला अपने मायके रसूलपुर आकर रह रही थी। इसी रंजिश या समझौते के नाम पर पिछले सप्ताह विशाल खुद को थाने का चौकीदार बताते हुए महिला के घर में घुस गया और धौंस जमाते हुए तलाक के पेपर पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.