Siwan News ढेबर गांव में किसान चौपाल आयोजित
सीवान, नवम्बर 3 -- Siwan News दरौंदा। प्रखंड के पकवलिया पंचायत अंतर्गत ढेबर गांव में कृषि विभाग की ओर से किसान चौपाल सह खेती बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया। चौपाल में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने किसानों को मिट्टी की सेहत, उर्वरता बनाए रखने तथा उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को परंपरागत कृषि पद्धतियों को अपनाने के साथ खेती को सुरक्षित और टिकाऊ बनाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना बेहतर उत्पादन के लिए जरूरी है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक शिविर आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.