Siwan News ड्रोन की नजर में शहर की छतें, मौनिया बाबा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट
सीवान, सितम्बर 9 -- Siwan News महाराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर बिहार के प्रसिद्ध मौनिया बाबा महावीरी झंडा मेले को लेकर महाराजगंज प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। 10 और 11 सितंबर को आयोजित होने वाले राजकीय मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर में ड्रोन कैमरे से विभिन्न मकानों की छतों की निगरानी कराई गई। यह भी पढ़ें- Siwan News मौनिया बाबा मेले में 400 जवान और 80 पुलिस पदाधिकारी संभालेंगे सुरक्षासुरक्षा व्यवस्था की निगरानी आसमान में मंडराते ड्रोन को देखकर लोगों में कुछ देर के लिए कौतूहल बना रहा। प्रशासन की टीम ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से शहर के अलग-अलग इलाकों में मकानों की छतों की निगरानी की। इस दौरान यह देखा गया कि कहीं किसी छत पर ईंट, पत्थर या ऐसी कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.