सीवान, अगस्त 6 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। डेहरी के नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में महाराजगंज नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हत्या में शामिल आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। कैंडल मार्च राजेंद्र चौक से शुरू हुआ। नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंचे। वहां सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अधिकारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से नगर निकायों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- कार्यपालक अधिकारी की हत्या क...