Siwan News डीजे पर अश्लील गाने बजाने के मामले में 93 नामजद
सीवान, अक्टूबर 30 -- विसर्जन जुलूस पर प्राथमिकी Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान रामगढ़ बाजार में तेज आवाज में डीजे बजाने और अश्लील गानों पर नर्तकियों से डांस कराने के मामले में चैनपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें 93 लोगों को नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी थानाध्यक्ष विजय रंजन कुमार के स्वलिखित बयान पर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष के अनुसार, 26 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े छह बजे रामगढ़ बाजार चौक पर विसर्जन जुलूस के दौरान आधा दर्जन से अधिक पूजा समितियों के जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाए जा रहे थे। इस दौरान अश्लील गाने बजाने, नर्तकियों से डांस कराने और हुड़दंग करने का आरोप है। प्राथमिकी में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति रामगढ़ बाजार, महावीर पूजा समिति पुरानी बाजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.