Siwan News डीएम ने प्रखंड कार्यालय पहुंच अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों संग की बैठक
सीवान, अगस्त 22 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। पदभार ग्रहण करने के अगले ही दिन नए जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा एक्शन मोड में नज़र आए। उन्होंने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। कार्यक्रम से ठीक पहले जनप्रतिनिधियों ने डीएम को गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात बैठक में क्षेत्र के विकास, जन-समस्याओं के त्वरित समाधान और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। इस दौरान बीडीओ विनीत कुमार, सीओ अमित कुमार, बीपीआरओ विकास शशि, चिकित्सा प्रभारी प्रिंस अभिषेक, एमओ आशुतोष कुमार और विद्युत कनीय अभियंता अमित कुमार उपस्थित रहे। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.