Siwan News डीएम ने देशरत्न को किया नमन, आवास का किया निरीक्षण
सीवान, अगस्त 30 -- Siwan News जीरादेई, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने शनिवार को जीरादेई पहुंचकर देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पैतृक आवास परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्य का निरीक्षण उन्होंने पैतृक भवन में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा पुरातत्व विभाग के कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश ही नहीं, विश्व की धरोहर हैं और उनके पैतृक स्थल का संरक्षण एवं विकास सरकार की प्राथमिकता है। इसके बाद जिला पदाधिकारी प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। एक बुजुर्ग ने उन्हें देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा भेंट की।
प्रखंड कार्यालय की बैठक प्रखंड कार्यालय में डीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.