सीवान, अक्टूबर 17 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सेमाटार गांव के समीप पुरैना मोड़ पर शुक्रवार को खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उसके नीचे दबकर एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सेमाटार गांव निवासी परमानंद राम के पुत्र बिट्टू कुमार राम के रूप में हुई है। घायल राज राम (12) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं, मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। यह भी पढ़ें- Siwan News ट्रैक्टर की चाबी घुमाते ही पलटी ट्रॉली, दबकर 10 वर्षीय मासूम की मौतट्रॉली पलटने से दो बच्चे दबे ट्रॉली पर खेलते समय हादसा, गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर परिजनों क...